“तवे पर अंडा, मेज पर शराब—खुलेआम चल रहा ‘नियमों’ का खेल”
पूरनपुर, पीलीभीत।आबकारी नीति के अनुसार प्रत्येक देशी व विदेशी शराब की दुकान के पास शराब पिलाने हेतु कैन्टीन का होना आवश्यक है। लेकिन कुछ जगह कैंटीन ना होने के कारण अंडे की दुकानों पर रोजाना शराब पी जाती है। जहाँ कैंटीन की आड़ में पानी, गिलास, अंडा,आदि सामान भी ऊंचे दामों पर जमकर उगाई की जा रही है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम जोगराजपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक गंभीर स्थिति सामने आई है। यहां शराब की दुकान के पास कोई अधिकृत कैटीन न होने के बावजूद स्टेशन रोड पर संचालित अंडे की दुकानों पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। इन दिनों अंडे की दुकानें सिर्फ अंडे बिक्री तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि यह दुकानें बिना लाइसेंस ‘मिनी बार’ बन चुकी हैं। शाम होते ही यहां अंडा कम और “जाम” ज्यादा छलकायां जाता है। यह अवैध गतिविधि रोजाना शाम होते ही अपने चरम पर पहुंच जाती है। वही इन दुकानों पर 25 पैसे का प्लास्टिक गिलास धड़ल्ले से 5 रुपए में बेचा जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दुकानों को अस्थायी ‘कैटीन’ का रूप दे दिया गया है, जहां शराबी बैठकर शराब का सेवन करते हैं। दुकानदार इस मौके का फायदा उठाते हुए अंडे, पानी और गिलास को ऊंचे दामों पर बेचकर जमकर मुनाफा कमा रहे हैं। हालात यह हैं कि शाम के समय यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे पूरे इलाके का माहौल बिगड़ रहा है।स्टेशन रोड से रोजाना गुजरने वाली महिलाओं, छात्रों और अन्य राहगीरों को इस स्थिति से भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नशे में धुत कुछ लोग अभद्र व्यवहार भी करते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बन गया है।ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर तत्काल प्रभाव से अवैध रूप से चल रही इन ‘कैटीनों’ पर कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टेशन रोड पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि शराबियों के जमावड़े पर रोक लग सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
Back to top button
error: Content is protected !!