टॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

बहन की लगन लेकर निकला भाई, रास्ते में हुए सड़क हादसे ने छीन ली सांसें

शादी से पहले भाई की मौत से बिखर गया परिवार, खुशियों का घर बना गम का दरिया

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, परिवार व गांव में छाया मातम 

कुदरत का एक निर्दयी वार… जिसने हंसते-खेलते परिवार की दुनिया पलभर में उजाड़ दी। बहन की लगन लेकर जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खवर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सपहा निवासी रामबहादुर राठौर की बड़ी बेटी की 26 अप्रैल को शादी है। रामबहादुर का 26 वर्षीय पुत्र विकास राठौर अपनी बहन की शादी की लगन लेकर पूरे उत्साह के साथ उसकी ससुराल जा रहा था। उसके साथ गांव का ही रामवीर भी मौजूद था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, हर चेहरे पर खुशी थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैलानी थाना क्षेत्र के लालहपुर-चमरपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दूसरी बाइक पर सवार श्रीकृष्ण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल विकास राठौर और रामवीर को हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… इलाज के दौरान रविवार देर शाम विकास ने भी दम तोड़ दिया।जैसे ही घर पर उसकी मौत की खबर पहुंची, पूरा परिवार टूट गया। मां-बाप की आंखों के सामने इकलौते बेटे की लाश थी, और बहनों के सिर से भाई का साया उठ चुका था। घर में जहां कुछ दिन बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहीं अब हर कोई बिलख-बिलख कर रो रहा है।बताया जा रहा है कि विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो बहनों का अकेला भाई। उसकी बड़ी बहन की शादी 26 अप्रैल को होनी तय है।। बहन के हाथों में मेहंदी सजने से पहले ही भाई की जिंदगी की लकीर मिट गई।गांव में भी इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!