Uncategorized

सीबीएसई रिजल्ट में पूरनपुर के  स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स का जलवा, शत प्रतिशत रिजल्ट से सभी हैप्पी

सीबीएसई रिजल्ट में पूरनपुर के  स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स का जलवा,  शत प्रतिशत रिजल्ट से सभी हैप्पी

छात्र बोले—आईएएस, डॉक्टर व इंजीनियर बनकर करेंगे देश सेवा

पूरनपुर,पीलीभीत। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्वामी एजुकेशनल स्कूल, जो बंडा मार्ग पर स्थित है, के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरनपुर तहसील व जिले में अपना दबदबा बनाया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र खुशी से झूम उठे और विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों व साथियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। छात्रों ने कहा कि वे आगे चलकर आईएएस, इंजीनियर, डॉक्टर, नर्स सहित विभिन्न उच्च पदों पर पहुंचकर देश की सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय के संरक्षक सरदार भजन सिंह, प्रबंधक गुरभाग सिंह और अध्यक्ष दलजीत कौर (जिला पंचायत अध्यक्ष) ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई कर उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक गुरभाग सिंह ने बताया कि स्वामी एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में प्रारंभिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है।विद्यालय में हाईस्कूल के कुल 113 छात्र पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। खास बात यह रही कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा और सभी छात्र अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। मेधावी छात्रों में रिदम प्रीत कौर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्रों को कॉलेज स्टाफ ने बधाई दी है। वहीं ममनप्रीत कौर ने 86 प्रतिशत और नितिन प्रजापति ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!