यूपी

नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास, स्वच्छता और प्रतिभाओं का सम्मान

नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास, स्वच्छता और प्रतिभाओं का सम्मान

पूरनपुर,पीलीभीत।बुधवार नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सभागार में नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बाबूराम पासवान मौजूद रहे, जिन्होंने सभी नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान नगर पालिका के आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नगर में साफ- सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए, ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।इस दौरान ग्राम पिपरिया दुलाई निवासी विचित्र सिंह को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने गांव से पावन बरसाना धाम तक 19 दिनों में 375 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर राधा रानी के दर्शन किए। उनकी इस आस्था और समर्पण को सराहते हुए विधायक और चेयरमैन ने उन्हें सम्मानित किया।इसके अलावा नगर के होनहार छात्र तन्मय अग्रवाल को भी सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर नगर पालिका के सभी सभासदगण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!