यूपी

युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से फैली दहशत,परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम को भेजा

आत्महत्या या साजिश?पुलिस कर रही हर एंगल से जांच, पोस्टमार्टम में खुलेगा राज

युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से फैली दहशत,परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम को भेजा

आत्महत्या या साजिश?पुलिस कर रही हर एंगल से जांच, पोस्टमार्टम में खुलेगा राज

पूरनपुर/पीलीभीत।कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान दानिश (पुत्र नसीम खां उर्फ सनी), निवासी मोहल्ला माहिगिरान, वार्ड नंबर एक, शेरपुर कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दानिश पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित एक कार हाउस’ में गाड़ियों पर लेमिनेशन का कार्य करता था और अपने काम में मेहनती युवक के रूप में जाना जाता था।घटना स्थल ‘कलम वाली बाग’ बताया जा रहा है, जहां दानिश का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह जब कुछ ग्रामीण बाग की ओर पहुंचे तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मातम और चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।इस दुखद घटना ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक मेहनती युवक की असमय मौत से लोग स्तब्ध हैं और हर कोई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहा है। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!