Uncategorized

राणाप्रताप नगर अग्निकांड: सब कुछ जलकर खाक, सपा नेता ने दिखाई दरियादिली पू

राणाप्रताप नगर अग्निकांड: सब कुछ जलकर खाक, सपा नेता ने दिखाई दरियादिली पू

रनपुर/पीलीभीत।पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के शारदापार इलाके के ग्राम राणाप्रताप नगर में बीते दिन अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।इस दर्दनाक हादसे में प्रभुनाथ गौतम, कासिम अली और साहिवा बेगम गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार “राजू” मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान राजू कुमार राजू ने अपनी ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे पीड़ित परिवारों को शुरुआती राहत मिल सके। राजकुमार “राजू” ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ितों को शीघ्र उचित मुआवजा, आवासीय सहायता, खाद्य सामग्री और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी हर संकट की घड़ी में लोगों की मदद करती रहेगी।इस मौके पर रामाकांत गुप्ता, ओम शर्मा, अमरुद्दीन, शकील अहमद, मोहम्मद अमीन, कासिम खान, गणेश गौतम और प्रभुनाथ गौतम सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट एह तसामुलहक खा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!