Uncategorizedटॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
यूपी बोर्ड रिजल्ट :सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर का शत-प्रतिशत परिणाम
दसवीं में शिवा कश्यप नें जिले में पाया पांचवा स्थान, तो इंटर में प्रियाशी देवी नें जिले में पाया दूसरा स्थान


पूरनपुर, पीलीभीत।यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित होते ही पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पूरनपुर ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो इसकी मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण है।विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने न केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया। हाईस्कूल परीक्षा में छात्र शिवा कश्यप ने 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रा प्रियाशी देवी ने 91.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी क्रम में इंटर की छात्रा मानसी वर्मा ने 87.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया।हाईस्कूल वर्ग में अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी बेहद सराहनीय रहा। स्पर्श गुप्ता (89.33 प्रतिशत ), रुद्राश यादव (88.83प्रतिशत ),विनीत कुमार (88.67 प्रतिशत ), अनन्या पांडेय (87.33 प्रतिशत ), आस्था पटेल (86.83 प्रतिशत ), राहुल राठौर (86.67 प्रतिशत ), निष्कर्ष पांडेय (86.17 प्रतिशत ), अमित पाल (86 प्रतिशत ), मोहित कुमार (86 प्रतिशत ) और आशीष सिंह (85.83 प्रतिशत ) ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता को नई ऊंचाई दी।इंटरमीडिएट वर्ग में भी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। अकार्शिका मिश्रा (83.80 प्रतिशत ), खुशनीत कौर (83.00 प्रतिशत ), पलक निलेश तिवारी (83.00 प्रतिशत ), तनिष्का गुप्ता (82.60 प्रतिशत ), अर्चना देवी (82.40 प्रतिशत ), अक्षरा देवी (81.80 प्रतिशत ), सुहानी अग्निहोत्री (81.80 प्रतिशत ), राघव दीक्षित (81.60 प्रतिशत ), साक्षी चौधरी (81.40 प्रतिशत ) और अर्चना साहनी (80.40 प्रतिशत ) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होने के बाद उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और मिठाई बांटकर खुशी साझा की गई। अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और संतोष साफ झलक रहा था।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित कक्षाएं, अनुशासन, समय-समय पर टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी हैं।गौरतलब है कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पूरनपुर का हर वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम रहता है और यहां के छात्र लगातार जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी विद्यालय ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्ता और अनुशासन के बल पर सफलता लगातार हासिल की जा सकती है।




