दो बेटों की डबल धमाकेदार सफलता: अग्रज स्कूल टॉपर, अनुज ने भी बढ़ाया मान

दो बेटों की डबल धमाकेदार सफलता: अग्रज स्कूल टॉपर, अनुज ने भी बढ़ाया मान
पूरनपुर,पीलीभीत।कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव भीमपुर नौगजा निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर खुशियों का माहौल है। उनके दोनों बेटों ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।कलीनगर में स्थित सीएंड जे इंटर कॉलेज के छात्र अग्रज शर्मा ने 87.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उनके छोटे भाई अनुज शर्मा ने 83.5 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से गांव में जश्न का माहौल है। परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी दोनों छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।एक ही परिवार के दो बेटों की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम किया है।




