Uncategorized
तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटा वन विभाग

तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप
पीलीभीत। शुक्रवार देर रात ट्रांस शारदा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेहरू नगर के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई। सड़क पार कर रहे तेंदुए के मादा शावक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।




