यूपी

खेत में गेहूं कटवाने गए युवक को सर्पदंश, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

खेत में गेहूं कटवाने गए युवक को सर्पदंश, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

कुलदीप मिश्रा

बीसलपुर /चुर्रा सकतपुर । क्षेत्र के गांव परेवा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रेमचंद उर्फ पप्पू शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गेहूं कटवाने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बरेली के अस्पताल ले गए, जहां कुछ समय तक उपचार चला, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे पत्नी ज्ञानवती और छह बच्चों—प्रियंका, विशाल, कामिनी, विश्वास, विकास और विशाखा—को छोड़ गया है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!