कलीनगर अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, मुकाबला हुआ रोमांचक

कलीनगर अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, मुकाबला हुआ रोमांचक
पीलीभीत। कलीनगर अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होने से चुनावी माहौल काफी रोचक बन गया है और अधिवक्ताओं के बीच उत्साह चरम पर है।अध्यक्ष पद के लिए अनिल पाण्डेय एडवोकेट और पूर्णेन्द्र शर्मा एडवोकेट आमने-सामने हैं।

दोनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में अधिवक्ताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार राठौर एडवोकेट और जयपाल सिंह यादव एडवोकेट के बीच भी सीधी टक्कर होने जा रही है, जिसे लेकर खासी चर्चा है। इसके अलावा संघ के अन्य पदों पर निर्विरोध चयन की स्थिति बनी हुई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयदेव पासवान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यपाल राजपूत एडवोकेट और महामंत्री पद पर महेन्द्र पाल वर्मा एडवोकेट का निर्विरोध मनोनयन लगभग तय माना जा रहा है।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान 5 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ता संघ परिसर में हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं और मतदाताओं को रिझाने के प्रयास जारी हैं। इस बार चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाएगा, इसे लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।




