जनसेवा से जीता दिल: पूर्व सांसद मेनका गांधी और वरुण गांधी के कामों की आज भी मिसाल

जनसेवा से जीता दिल: पूर्व सांसद मेनका गांधी और वरुण गांधी के कामों की आज भी मिसाल
गांव-गांव में विकास की छाप, पूर्व सांसद मां-बेटे के कार्यकाल की सराहना
पीलीभीत। शनिवार को पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा ने जनपद की तहसील पूरनपुर के गांव दिलावरपुर, फतेहपुर, झिरकिया व कासगंज सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व सांसद मेनका गांधी एवं वरुण गांधी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद करते हुए खुलकर सराहना की। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। गांवों में विकास की गति तेज हुई और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलीं, जिससे जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेनका गांधी और वरुण गांधी हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहे। हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें जनता के दिलों में खास स्थान दिलाया। विशेष रूप से वरुण गांधी के सांसद कार्यकाल का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सक्रियता और जनसेवा के कारण क्षेत्र में विकास की नई दिशा मिली और हर वर्ग में भरोसा मजबूत हुआ। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने एक स्वर में कहा—“वादा नहीं, काम बोल रहा है।” उनका मानना है कि दोनों नेताओं के कार्यकाल ने क्षेत्र को विकास की नई पहचान दी। पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा ने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी और हर गांव तक प्रगति की किरण पहुंचेगी।




