Uncategorized

इंसानियत जिंदा: सड़क पर तड़प रहे घायल को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर 

इंसानियत जिंदा: सड़क पर तड़प रहे घायल को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

पीलीभीत।कलीनगर–पूरनपुर मार्ग पर नवदिया धनेश के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पीलीभीत के मोहल्ला देश नगर निवासी रामकिशोर (पुत्र दोदराम) के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पर घायल अवस्था में तड़पता रहा, लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत उसकी मदद की। पूरनपुर निवासी राहुल सहित कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लिटाया।कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंची, जिसके माध्यम से युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी गई है।मौके पर जांच के दौरान बाइक के पहिए में पेड़ की टहनियां फंसी मिलीं, जिससे हादसे के कारणों को लेकर आशंका जताई जा रही है। वहीं बाइक पर हेलमेट टंगा हुआ पाया गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।घायल की जेब से लगभग 1860 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। घटना का वीडियो भी कुछ लोगों द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!