सिख नेता अतिन्दर पाल सिंह की पहल लाई रंग, जमानत के बाद किसान नेता जेल से रिहा, जताया आभार

सिख नेता अतिन्दर पाल सिंह की पहल लाई रंग, जमानत के बाद किसान नेता जेल से रिहा, जताया आभार
पूरनपुर/पीलीभीत।डीएम को फोन पर अभद्र भाषा के मामले में जेल भेजे गए किसान नेता बलजिंदर सिंह को गुरुवार सुबह जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सिख नेता अतेंद्र पाल सिंह का आभार जताया। इस पूरे प्रकरण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह की सक्रियता अहम मोड़ साबित हुई। जानकारी के अनुसार, उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह से फोन पर बातचीत कर मामले में नरमी बरतने की अपील की थी। सूत्रों के मुताबिक, उनकी पहल के बाद प्रशासनिक स्तर पर रुख सकारात्मक हुआ और जमानत प्रक्रिया में तेजी आई। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने भी माना कि अतेंद्र पाल सिंह के लगातार प्रयासों से ही किसान नेता की रिहाई संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार अपने नेता के समर्थन में खड़ा रहा, लेकिन राजनीतिक पहल ने मामले को निर्णायक दिशा दी। गौरतलब है कि गेहूं खरीद को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय तूल पकड़ गया था, जब किसान नेता पर जिलाधिकारी को कथित तौर पर धमकी देने का आरोप लगा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच, किसान नेता बलजिंदर सिंह द्वारा अपने बयान पर खेद जताने और डीएम को सज्जन व्यक्ति बताते हुए माफी मांगने के बाद माहौल कुछ नरम पड़ा। इसका असर भी प्रशासनिक रवैये पर देखने को मिला।रिहाई के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसे राजनीतिक हस्तक्षेप का बड़ा असर माना जा रहा है।
————
“भाजपा सरकार में किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। डीएम की दरिया दिली के बाद किसान नेता बलजिंदर सिंह को आज रिहाई मिल गई है।

— अतेंद्र पाल सिंह, सिख नेता जिला उपाध्यक्ष भाजपा
“भाजपा नेता अतेंद्र पाल सिंह की पहल से ही किसान नेता की जमानत मिल गई है।”
— गुरविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष, अन्नदाता किसान यूनियन




