क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: पीलीभीत का युवक कार समेत घुसा, तीन हिरासत में
बैरियर तोड़ विधानसभा में एंट्री: गुलदस्ता रखकर लौटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी से लेकर यूपी पीलीभीत तक हाई अलर्ट: विधानसभा परिसर में कार घुसाने से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
राजधानी दिल्ली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कार से विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सिंहपुर का निवासी सर्वजीत सिंह बताया जा रहा है। जो वर्तमान में पूरनपुर रह रहा है।जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वजीत सिंह सोमवार दोपहर दिल्ली में कार लेकर अचानक विधानसभा परिसर के गेट तक पहुंचा और बैरियर तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी कुछ समय के लिए सकते में आ गए। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि आरोपी ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के पास पहुंचकर एक गुलदस्ता रखा और फिर बाहर निकलने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में कार में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन घटना को गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस नें मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी की। घटना के महज दो घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने के कारण पीलीभीत पुलिस भी अलर्ट पर है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि उन्हें दिल्ली की घटना के संबंध में जानकारी मिली है। आरोपी सरबजीत सिंह के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। उसके आपराधिक इतिहास और बैकग्राउंड की जांच की जा रही है।शुरूआती जांच में सामने आया है कि सरबजीत का भांजा दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में वह लापता हो गया था। उसकी तलाश में युवक दिल्ली गया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर युवक किसी नेता से मिलने के लिए विधानसभा में घुसा है। इस एंगल से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरबजीत समेत तीन लोग दिल्ली पुलिस की हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने उत्तर दिल्ली से कार चालक सरबजीत समेत 3 लोगों को हिरासत में ले लिया और वारदात में इस्तेमाल सफेद टाटा सिएरा को भी जब्त कर लिया। घटना के बाद बम निरोधक दस्ते समेत कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और गहन छानबीन की। इसके साथ ही दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सफेद टाटा सिएरा का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी का था जो सरबजीत के नाम पर रजिस्टर्ड है।
सरबजीत के परिजनों से पूछताछ कर रही पीलीभीत पुलिस
घटना के बाद पुलिस सरबजीत सिंह के पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में स्थित घर पर पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया और कोतवाली प्रभारी पवन पांडे ने सर्वजीत की पत्नी मंदीप कौर सहित परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना था कि सरबजीत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सरबजीत का इलाज शाहजहांपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। सरबजीत अपने भांजे हरमनदीप की तलाश में दिल्ली गया था। हरमनदीप एक अप्रैल से लापता है।
आरोपी सरबजीत के बैकग्राउंड की जांच कर रही पीलीभीत पुलिस
घटना के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने के कारण पीलीभीत पुलिस भी अलर्ट पर है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि उन्हें दिल्ली की घटना के संबंध में जानकारी मिली है। आरोपी सरबजीत सिंह के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। उसके आपराधिक इतिहास और बैकग्राउंड की जांच की जा रही है।




