
मिशन 2027 की तैयारी में उतरे अशोक राजा, जनसंपर्क कर मांगा समर्थन
विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र में मिशन 2027 को लेकर समाजसेवी अशोक राजा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।129 विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र में मिशन 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजसेवी अशोक राजा ने शनिवार को ग्राम सिरसा, पिपरिया, दुलई और हुसैनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दिया।जनसंपर्क के दौरान अशोक राजा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके टिकट पर विचार नहीं किया गया, तब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि उस समय जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने जनादेश का सम्मान करते हुए जनता के निर्णय को पूरी विनम्रता से स्वीकार किया।उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों से वह लगातार पूरनपुर की जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनते आ रहे हैं। यही कारण है कि आज क्षेत्र के हर वर्ग—किसान, युवा, व्यापारी और मजदूर—का उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है।अशोक राजा ने आगे कहा कि यदि वर्ष 2027 में उन्हें जनता का आशीर्वाद और अवसर मिला, तो वह क्षेत्र के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने दावा किया कि जो कार्य पिछले 75 वर्षों में नहीं हो सके, उन्हें वह पांच वर्षों में पूरा कर पूरनपुर विधानसभा को एक विकसित क्षेत्र बनाने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर उनके साथ सालीग राम, महेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, भारत सिंह कुशवाहा, ललित राठौर, रुद्र मिश्रा, अनिल भारती, रवि भारती, अभिषेक त्रिपाठी, लक्की पाल, अभिषेक पांडे सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।




