बीती रात ट्रैन से गिरकर मौत होनें की जताई जा रही आशंका
पीलीभीत में सेहरामऊ रेलवे स्टेशन से मैलानी जाने वाली रेलवे लाइन किनारे बीती रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह रेलवे लाइन किनारे पड़ा अज्ञात शव देखकर सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों नें शव की पहचान करनें के प्रयास शुरू किए। लेकिन शव की पहचान नही हो पाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नें घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम भेजनें के लिए कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में स्थित सेहरामऊ रेलवे स्टेशन और अकेला रेलवे हाल्ट के बीच गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव रेलवे लाइन किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत बीती रात किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। अनुसार, गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजनें की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस का कहना है कि युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह नें बताया ट्रैन से गिरकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम भेजनें की कार्रवाई की जा रही है। वही युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
Back to top button
error: Content is protected !!