Uncategorized

आपदा में अवसर: कमरे में गैस सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा, छापेमारी से मचा हड़कंप

आपदा में अवसर, कमरे में सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा, छापेमारी से मचा हड़कंप

पीलीभीत। क्षेत्र में गैस की बढ़ती मांग और आपूर्ति को लेकर बने संकट के बीच कुछ लोग आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन जहां गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी और अफवाहों का खेल भी सामने आने लगा है। इसी कड़ी में पूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक कमरे से करीब दो दर्जन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक कमरे में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जमा होने की सूचना पूर्ति विभाग को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीकक बृजेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरे के अंदर करीब 24 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।पूर्ति विभाग की कार्रवाई के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बरामद किए गए सभी सिलेंडरों को विभाग की ओर से जोगराजपुर गैस एजेंसी के संचालक को सुपुर्द कर दिया गया है।मामले में युवक से सिलेंडरों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे सिलेंडरों के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की आशंका और गहरा गई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी, जिसमें गांव के एक कमरे से लगभग 24 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। संबंधित व्यक्ति से दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन वह उन्हें नहीं दिखा सका। पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है और उनके निर्देश पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद साफ संकेत मिल गए हैं कि गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!