Uncategorized

सड़क या मिट्टी की परत? अब गोरा रायपुर–केसरपुर मार्ग पर हाथ से सड़क उखड़ने का घटिया निर्माण उजागर, वीडियो वायरल 

सड़क या मिट्टी की परत? गोरा रायपुर–केसरपुर मार्ग का घटिया निर्माण उजागर, वीडियो वायरल

31 लाख से अधिक लागत से सड़क का हो रहा निर्माण, वीडियो वायरल

पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग की ओर से बन रहीं अधिकांश सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गोरा रायपुर से केसरपुर कला संपर्क मार्ग पर चल रहे विशेष मरम्मत कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सड़क की खराब गुणवत्ता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क की परत हाथ से उखड़ती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार करीब एक किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 31 लाख 82 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और कार्य में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ही इसकी परत उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि यदि अभी से सड़क की यह स्थिति है तो कुछ ही समय में मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो के बाद विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। दो दिन पहले घुंघचाई क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा हाथ से सड़क उखाड़ने की वीडियो वायरल हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!