वरुण गांधी के जन्मदिन पर जुटे समर्थक, दीर्घायु की कामना के साथ मनाया जश्न

वरुण गांधी के जन्मदिन पर जुटे समर्थक, दीर्घायु की कामना के साथ मनाया जश्न
पूरनपुर/पीलीभीत।नगर के एक होटल में बुधवार को पूर्व सांसद वरुण गांधी का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और उनकी दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने केक काटकर खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान अशोक राजा ने वरुण गांधी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा की है। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं और क्षेत्र की जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि रोहिताश पांडेय ने भी वरुण गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए। वहीं पूर्व चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वरुण गांधी एक सुलझे हुए और संवेदनशील नेता हैं। उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और हर वर्ग के लोगों की मदद करने का प्रयास किया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि वरुण गांधी का सादा स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण उन्हें आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है। इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अशोक राजा, रोहिताश पांडेय, राहुल पांडेय, अजय गुप्ता, रुद्र मिश्रा, संजीव ठकर, अभिषेक शुक्ला, सूतराम विश्वकर्मा, रजनीश पांडेय एडवोकेट, अभिषेक त्रिपाठी, अरविंद कुमार, रवि जायसवाल, सरोज, ललित राठौर, रामसेवक वर्मा, मनोज वर्मा, महेश कुमार, शेर सिंह कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।




