Uncategorized

घर बन रहा था, लेकिन उजड़ गया परिवार: छज्जा गिरने से धड़ से अलग हुई गर्दन, दर्दनाक मौत से हर कोई दुखी

घर बन रहा था, लेकिन उजड़ गया परिवार: छज्जा गिरने से युवक की मौत

मिस्त्री-मजदूर कर रहे थे काम, अचानक भरभराकर गिरा छज्जा

कलीनगर/पीलीभीत। सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मंगलवार सुवह कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी विनोद के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार सुबह मिस्त्री और मजदूर मकान के निर्माण में लगे हुए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन छज्जे पर ईंटें रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि अधिक वजन होने के कारण अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा।उसी समय विनोद का 20 वर्षीय पुत्र सूरज पास ही मौजूद था। छज्जा गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की गर्दन धड़ से अलग होने पर मौकै पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।हादसे की सूचना मिलते ही माधोटांडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सूरज दो भाइयों में बड़ा था और परिवार का सहारा माना जाता था। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।गांव के समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान पति पुनीत अरोड़ा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!