Uncategorized

भक्ति, उल्लास और एकता का संगम: राधा-कृष्ण विवाह महोत्सव ने जीता सबका मन

भक्ति, उल्लास और एकता का संगम: राधा-कृष्ण विवाह महोत्सव ने जीता सबका मन

मुख्य अतिथि को पीआरपीएस कालेज ऑफ फार्मेसी के एमडी ने दिया स्मृति चिन्ह

पीलीभीत। बाबा बनखंडी नाथ मंदिर जोगी नवादा में श्री राधा-कृष्ण जी का दिव्य विवाह उत्सव अत्यंत धूमधाम और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे से विधि- विधान के साथ युगल सरकार का पूजन-अर्चन प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत दोहरा रोड स्थित मनोकामना मंदिर से श्री राधा-कृष्ण की भव्य बारात मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुई।बारात में पीले वस्त्रों में सजी मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजे और डीजे पर गूंजते भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया। सबसे आगे डीजे, उसके पीछे बरेली का हिंदू बैंड और उसके बाद बड़ी संख्या में भक्तगण चल रहे थे। सिंहासन पर विराजमान राधा रानी की झांकी मनमोहक प्रतीत हो रही थी। मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर और प्रसाद वितरण कर बारात का भव्य स्वागत किया।मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद युगल सरकार का पुनः पूजन हुआ और भक्तों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल उपस्थित रहीं। उन्हें पंडित राजेंद्र प्रसाद मेडिकेयर हॉस्पिटल के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा कीर्ति पांडेय ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस आयोजन को सफल बनाने में वंदना शर्मा, राजीव शर्मा, रेनू शर्मा, दीपक शंकदार, प्रवेश कुमार पांडेय, निखिल पांडेय, दिनेश चंद पांडे, डॉ. दीप शिखा शर्मा, वंदना पांडे, पूजा दुबे, सोनम शुक्ला, विनीत मिश्रा, रिचा मिश्रा, हरिओम शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी एडवोकेट ने किया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। बरेली में इस प्रकार का भव्य विवाह उत्सव पहली बार आयोजित किया गया, जिसका आयोजन कीर्ति पांडे द्वारा किया गया था। पूरे आयोजन ने भक्तों के मन में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का संदेश प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!