Uncategorized

ट्रक से टकराई बाइक, बीएससी छात्र की मौत से मचा कोहराम

हादसा

ट्रक से टकराई बाइक, बीएससी छात्र की मौत से मचा कोहराम

पूरनपुर/पीलीभीत। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बीएससी के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पूरनपुर के मोहल्ला कास्थान निवासी अंश सिंह (पुत्र सत्येंद्र सिंह) नगर के डिग्री कॉलेज में बीएससी के छात्र थे। शनिवार देर रात वह किसी जरूरी कार्य से लौटकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह असम हाईवे स्थित सिरसा चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मोहल्ले के लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!