
बरखेड़ा विधानसभा में सपा का जनाधार मजबूत, धनपति वर्मा का तूफानी जनसंपर्क अभियान बना चर्चा का केंद्र
मीनू बरकाती
पीलीभीत।बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता धनपति वर्मा एडवोकेट ने 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम करनापुर, शाहगढ़, सिसैया, नदा, बंगला मत्रसेन, अभयपुर सहित कई गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और ग्रामीण अंचलों में सपा के प्रति उत्साह साफ दिखाई दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान धनपति वर्मा एडवोकेट ने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों, योजनाओं और भविष्य के विजन की जानकारी दी। गांव- गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और स्नेह व सम्मान प्रकट किया। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।ग्रामीणों ने खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा हालात से आम जनता परेशान है और अब बदलाव की जरूरत है। लोगों का कहना था कि महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, खराब सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। किसानों ने गन्ना भुगतान, खाद-बीज की समस्या और सिंचाई से जुड़ी परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।धनपति वर्मा एडवोकेट ने जनता को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा की सोच हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के हित में रही है और आने वाले समय में बरखेड़ा विधानसभा को विकास की नई दिशा दी जाएगी।इस जनसंपर्क अभियान में युवाओं, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। लोगों के उत्साह और समर्थन से यह स्पष्ट हो गया कि बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले चुनाव में सपा को ऐतिहासिक समर्थन मिलने की पूरी संभावना है।




