Uncategorized

गोमती तट पर गूंजा स्व. विधायक पीतमराम का नाम, बेटे और बहू ने श्रद्धा और सेवा से मनाई चतुर्थ पुण्यतिथि 

गोमती तट पर गूंजा स्व. विधायक पीतमराम का नाम,श्रद्धा, स्मृति और सेवा से मनाई चतुर्थ पुण्यतिथि

पूरनपूर/पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूरनपुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय पीतमराम की चतुर्थ पुण्यतिथि बुधवार को माधोटांडा स्थित पावन गोमती उद्गम स्थल पर पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का नेतृत्व स्वर्गीय पीतमराम के पुत्र डॉ. महेंद्र पाल एवं उनकी पुत्रवधू आरती महेंद्र ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. पीतमराम ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को समर्पित किया और उनकी यही विचारधारा आगे भी मार्गदर्शन करती रहेगी।पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में दूर-दराज से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था और देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, शाहजहांपुर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, मोहम्मद हारुन खान, कमलेश, सपना, पिंकी पाल, विनोद वर्मा, कल्याण सिंह, बालकराम सागर सहित कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय पीतमराम के राजनीतिक जीवन और जनहित के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे सादगी, संघर्ष और जनसेवा के प्रतीक थे। उनकी स्मृति और विचार आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!