“व्यापारी मेरी ताकत हैं” — उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सम्मान समारोह में गरजे जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी

“व्यापारी मेरी ताकत हैं” — उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सम्मान समारोह में गरजे जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी
पूरनपुर/पीलीभीत।उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन के विस्तार और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने की। इस दौरान मेरठ में संगठन को मजबूत करने और सक्रिय कार्यशैली के लिए जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पूरनपुर इकाई की टीम ने भी उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने कहा कि व्यापारी ही संगठन की असली ताकत हैं। जब व्यापारी संगठन के साथ खड़े होते हैं तो संगठन की शक्ति दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सेवा भाव से काम करता है और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि नेता चुनाव के समय आते हैं और बाद में अपने स्वार्थ में व्यापारियों को पीछे चलाने का प्रयास करते हैं, लेकिन संगठन हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहता है। व्यापार हमारे बच्चों का भविष्य है, यदि हम अपने व्यापार और संगठन के लिए समय नहीं निकालेंगे तो सब कुछ व्यर्थ हो जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीलीभीत और लखीमपुर में उनके 82 डीलर हैं, इसके बावजूद जब भी व्यापार मंडल की बात आती है तो वह आधी रात भी संगठन के लिए खड़े रहते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह की दलाली या गलत कार्य से जुड़े व्यापार में शामिल नहीं हैं और पूरी ईमानदारी के साथ संगठन की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी व मेडिकल हॉस्पिटल के एमडी अमित मिश्रा ने व्यापारियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और मजबूती से अपने अधिकारों के लिए खड़े रहने का संदेश दिया। वहीं नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने व्यापार मंडल की उपलब्धियों और व्यापारी हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।

इस दौरान समाज से भी जैगम कहां के बेटे अरमान और बाबर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, अमित मिश्रा, विशाल शर्मा, रवि जायसवाल, गुंजन सक्सेना, समाजसेवी जैगम खान, सलमान खान, समीर बरकाती, अखिलेश शर्मा, त्रिभुवन शर्मा एडवोकेट, गौरव गुप्ता, नितीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।




