Uncategorized
भूमि विकास बैंक चुनाव में संजय गुप्ता फिर निर्विरोध निर्वाचित

भूमि विकास बैंक चुनाव में संजय गुप्ता फिर निर्विरोध निर्वाचित
अमरिया,पीलीभीत। भूमि विकास बैंक के चुनाव में कस्बा अमरिया निवासी संजय गुप्ता को दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। गुरुवार को तहसीलदार विदेह सिंह ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, सुधीर चौधरी, जहीर मलिक, हबीब खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संजय गुप्ता के निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के सफल और जनहितकारी रहने की कामना की।




