Uncategorized

एसआईआर फॉर्म लापरवाही पर सख्त प्रशासन, अफसर तहसील में ग्रामीणों की समस्यायों का कर रहे समाधान 

एसआईआर फॉर्म लापरवाही पर सख्त प्रशासन, अफसर तहसील में ग्रामीणों की समस्यायों का कर रहे समाधान

पूरनपुर/पीलीभीत।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा एसआईआर (SIR) फॉर्म न भरे जाने का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन ने इस पर सख्ती दिखाते हुए अब तक लगभग 18,400 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन्हीं नोटिसों की सुनवाई तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह और तहसीलदार की मौजूदगी में की जा रही है। नोटिस में 7 दिन का समय दिया गया है।
तहसील प्रशासन द्वारा प्रतिदिन लगभग 150 लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है, ताकि उनके अभिलेखों की जांच कर फॉर्म संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। सुनवाई के दौरान ग्रामीण अपने-अपने दस्तावेज लेकर तहसील पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तहसीलदार ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने के लिए कुल 12 प्रकार के दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से कम से कम एक वैध प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से फॉर्म के साथ लगाया जा रहा है। जिन लोगों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, उन्हें आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इससे पूर्व बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से एसआईजआर फॉर्म भरवाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद हजारों ग्रामीणों ने फॉर्म नहीं भरा, जिसके चलते प्रशासन को नोटिस जारी करने की कार्रवाई करनी पड़ी। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह शासन के निर्देशों के अनुरूप है और इसका उद्देश्य वोटर लिस्ट अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। पात्र लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुनवाई के दौरान तहसील सभागार में ग्रामीणों की खासी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, वे समय पर तहसील पहुंचकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि उनका मामला शीघ्र निस्तारित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!