Uncategorized

कार की टक्कर से केनगार्ड की मौत, केंद्र प्रभारी पुत्र घायल, मचा कोहराम 

कार की टक्कर से केनगार्ड की मौत, केंद्र प्रभारी पुत्र घायल, मचा कोहराम

पूरनपुर,पीलीभीत। चीनी मिल में ड्यूटी पर जा रहे एक केनगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी मो. सद्धीक (45) पुत्र शब्बीर अहमद पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में केनगार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनका बेटा मो. साहिल क्रय केंद्र इंचार्ज है। सोमवार की शाम लगभग 6 बजे मो. सद्धीक अपने बेटे साहिल के साथ स्कूटी से चीनी मिल में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वे खुटार हाईवे पर चीनी मिल के मेन गेट के सामने पहुंचे, तभी खुटार की ओर से तेज और अनियंत्रित गति से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मो. सद्धीक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल साहिल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाल पवन पांडे ने बताया सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई और उनका पुत्र घायल हो गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!