Uncategorized

प्रकाश पर्व पर पूरनपुर में गूंजा “जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों ने टेंका मत्था

प्रकाश पर्व पर पूरनपुर में गूंजा “जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों ने टेका मत्था

पूरनपुर,पीलीभीत। सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरनपुर नगर में श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबू राम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर गुरभाग सिंह ब्लॉक रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचे। जहाँ उन्होंने मत्था टेककर गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास में सहभागिता की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी युवा जनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार नगर कीर्तन में भी सम्मिलित हुए।नगर कीर्तन के दौरान सिख परंपरा, गुरु भक्ति और अनुशासन की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। जैसे- जैसे नगर कीर्तन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था और भी प्रबल होती गई।
नगर कीर्तन के स्टेशन चौराहे पर पहुँचने पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष हंस राज गुलाटी के प्रतिष्ठान के समक्ष पंच प्यारों को सम्मान स्वरूप सिरोफा भेंट किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच फल वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सभी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सिख समाज के त्याग, बलिदान और सेवा भाव की सराहना की।
विधायक बाबू राम पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, मानवता की रक्षा और समानता के संदेश से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के सिद्धांत—सेवा, साहस और सत्य—आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। नगर कीर्तन सिख समुदाय की गहरी आस्था, अपने गुरुओं के प्रति अटूट प्रेम और सिख धर्म के मूल सिद्धांतों पर चलने की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। यह आयोजन न केवल सिख समाज को आध्यात्मिक एकता के सूत्र में पिरोता है, बल्कि अन्य समुदायों के लिए भी सिख धर्म की उदारता और मानवीय मूल्यों को समझने का द्वार खोलता है।इस अवसर पर परगट सिंह, अशोक खंडेलवाल,समरवीर सिंह,संजय गुप्ता,सुखदेव सिंह, संदीप खंडेलवाल जी सहित सैकड़ों की संख्या में सिख संगत एवं पूरनपुर नगर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे का वातावरण बना रहा, जो गुरु गोबिंद सिंह जी के संदेशों की सजीव अभिव्यक्ति के रूप में दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!