Uncategorized

नहर के पास पुलिस मुठभेड़: पूरनपुर के कुख्यात गौकश-गैंगस्टर जावेद कांची पैर में गोली लगने से घायल

नहर के पास पुलिस मुठभेड़: पूरनपुर के कुख्यात गौकश-गैंगस्टर जावेद कांची पैर में गोली लगने से घायल

साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार,
दर्जनों मुकदमों में वांछित अपराधी पुलिस टीम पर फायरिंग करते पकड़ा गया

पीलीभीतथाना जहानाबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई के दौरान जिले के शातिर गौकश और गैंगस्टर जावेद कांची को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी अमरिया नहर के पास परेवा गांव से मुड़सेना जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुई, जहां पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुड़सेना की ओर से आ रही बाइक पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने तेजी से पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रुकने का संकेत दिया तो घबराहट में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। घिरने का एहसास होते ही बाइक के पीछे बैठे संदिग्ध ने जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त जावेद कांची के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकला। घायल जावेद कांची (उम्र 35 वर्ष), निवासी मोहल्ला लाइनपार साहूकारा, थाना पूरनपुर, को सीएचसी जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई। पुलिस के अनुसार जावेद कांची पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, धमकी, मारपीट एवं अन्य गंभीर अपराधों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

———————-

फरार साथी की तलाश में दबिशें जारी

मुठभेड़ में बचकर भागा उसका साथी इलाके के लिए नई चुनौती बना हुआ है। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है कि लंबे समय से सक्रिय कुख्यात अपराधी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

‐—————–

कांची का लंबा है आपराधिक इतिहास—

1. मु0अ0स0 1100/2015 धारा 327/504/506 भादवि थाना पूरनपुर

2. मु0अ0स0 223/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना पूरनपुर

3. मु0अ0स0 37/2019 धारा 3/5ए/8 सीएस एक्ट थाना पूरनपुर

4. मु0अ0स0 325/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पूरनपुर

5. मु0अ0स0 529/2020 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 429 भादवि थाना पूरनपुर

6. मु0अ0स0 78/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना पूरनपुर

7. मु0अ0स0 431/2025 धारा 109 बीएनएस थाना बरखेड़ा

8. मु0अ0स0 481/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना जहानाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!