क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

पूरनपुर में पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, गौतस्कर के पैर में लगी गोली

चेकिंग के दौरान फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, घायल गौतस्कर को भेजा गया अस्पताल

चेकिंग के दौरान फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, घायल गौतस्कर को भेजा गया अस्पताल
पूरनपुर, पीलीभीत।
थाना पूरनपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम शेरपुर से हरिपुर जाने वाले मार्ग पर कुण्डा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर गौकश को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिलाल कुरैशी पुत्र छोटे कुरैशी, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, ग्राम शेरपुर कला, थाना पूरनपुर, मोटरसाइकिल से गौकशी करने जा रहा था। दिनांक 02 दिसंबर 2025 को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से गौकशी हेतु हरिपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कुण्डा पुलिया के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए बाइक को कच्चे रास्ते में उतारकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गौ तस्कर बिलाल के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गयी। उसे घायल अवस्था में तुरंत सीएचसी पूरनपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है।पुलिस के अनुसार बिलाल कुरैशी लंबे समय से गौकशी में सक्रिय है और उसके खिलाफ थाना पूरनपुर में दर्जनों मामले पूर्व से पंजीकृत हैं। आरोपी पर सीएस एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है।पुलिस के अनुसार बिलाल एक कुख्यात पशु तस्कर है, जिसके खिलाफ गौवंश वध से जुड़े छह गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर दो बार गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है और वह काफी समय से फरार चल रहा था।मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।घायल तस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी पशु वध से संबंधित कई मामलों में वांछित था। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात तस्कर की गिरफ्तारी से क्षेत्र में पशु तस्करी और अवैध वध की गतिविधियों पर रोक लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!