Uncategorized

सांसद जितिन प्रसाद गोरखपुर एक्सप्रेस को दोबारा पूरनपुर से इज्जतनगर तक दिखाएंगे हरी झंडी

जितिन प्रसाद पूरनपुर से इज्जतनगर तक गोरखपुर एक्सप्रेस को दोबारा दिखाएंगे हरी झंडी

पूरनपुर,पीलीभीतगोरखपुर -पीलीभीत एक्सप्रेस के इज्जतनगर तक विस्तार के बाद गुरुवार को पूरनपुर रेलवे स्टेशन से इसका दूसरी बार औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। कुछ माह पहले केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं। अब गुरुवार को इसी ट्रेन का विस्तार कर केंद्रीय राज्य मंत्री दोबारा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जबकि केंद्रीय रेल एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्टेशन परिसर को कार्यक्रम को लेकर रंगाई-पुताई, सफाई तथा मंच निर्माण के साथ पूरी तरह सजाया गया है। रेलवे स्टेशन से पुलिस चौकी तक की सड़क को दुरुस्त करा दिया गया। रेलवे अफसर स्टेशन पर लगातार डेरा डाले हैं। गुरुवार अपराहन 3:45 बजे ट्रेन को पूरनपुर से इज्जतनगर के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार से यह ट्रेन अपने नियमित समय से चलेगी।बुधवार को डीआरएम वीणा सिन्हा विशेष निरीक्षण यान से पूरनपुर पहुंचीं और तैयारियों का अंतिम निरीक्षण किया था। गोरखपुर से महाप्रबंधक के भी पूरनपुर आने की सूचना है। पूरनपुर से अन्य प्रदेश और शहरों को अतिरिक्त ट्रेन संचालन के लिए जागरूक लोग केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा अन्य समस्याओं से भी अवगत कराएंगे।

—————-

ट्रेनों का नया टाइमटेबल जारी

गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस (15009/ 15010) के विस्तारित रूट पर संचालन का समय जारी कर दिया गया है। 15009 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 22:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन पूर्ववत स्टेशनों से होते हुए—बाराबंकी 05:08, गोमतीनगर 05:47, बादशाहनगर 05:58,डालीगंज 06:45, मोहिबुल्लापुर 06:55, सिधौली 07:27, सीतापुर जं. 08:01, हरगांव 08:24, लखीमपुर 08:50, गोला 09:17, मैलानी 10:00, पूरनपुर 10:31, पीलीभीत 11:45, भोजीपुरा 12:17 बजे पहुँचकर इज्जतनगर 12:45 बजे पहुंचेगी।15010 इज्जतनगर –गोरखपुर एक्सप्रेसइज्जतनगर से 15:10 बजे रवाना होकर— भोजीपुरा 15:27, पीलीभीत 16:10, पूरनपुर 17:10, मैलानी 18:05, गोला 18:30, लखीमपुर 19:03, हरगांव 19:22, सीतापुर जं., सिधौली 20:24, मोहिबुल्लापुर 20:57, डालीगंज 19:52,बादशाहनगर 23:01, गोमतीनगर 23:14, बाराबंकी 23:53 होते हुए दूसरे दिन 07:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!