यूपी

हज़ारा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में बढ़ाई गई थी निगरानी, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

हज़ारा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में बढ़ाई गई थी निगरानी, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

रणजीत सिंह भिंडर

पूरनपुर,पीलीभीत।जनपद पीलीभीत में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हज़ारा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।सोमवार की शाम थाना हज़ारा पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के मार्गदर्शन में ग्राम राघवपुरी से नेपाल बॉर्डर की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक कृष्ण सिंह उर्फ बिंटू पुत्र गुरुदयाल सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बैल्हा थाना हज़ारा का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में युवक को रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक देसी तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। आरोपी अवैध असलहा कस्बे में खपाने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर मु0अ0सं0 107/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। इसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 251/2023 धारा 279/411/420, थाना पलिया, जनपद खीरी,मु0अ0सं0 303/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पलिया, जनपद खीरी, मु0अ0सं0 107/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना हज़ारा, पीलीभीत।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उ0नि0 गोतम सिंह, उ0नि0 राज कुमार, हे0का0 राजकुमार तथा का0 नन्द किशोर शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!