क्राइमयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

टक्कर मारने वाला युवक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जोगराजपुर का शाखा प्रबंधक, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बैंक मैनेजर और कार पुलिस के कब्जे में

पूरनपुर,पीलीभीत।

क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। रायपुर बिचपुरी निवासी 35 वर्षीय जुल्फिकार पुत्र हाफिज नियाज़ अपनी रोज़मर्रा की तरह मोटरसाइकिल की दुकान पर काम करने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वे सड़क किनारे पंचर की दुकान के पास खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि जुल्फिकार की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार (UP26U 8914) तथा क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम काफी देर तक घटनास्थल पर मौजूद रही और मामले से जुड़े साक्ष्यों को संकलित किया।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चलाने वाला युवक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, बड़ौदा शाखा जोगराजपुर का शाखा प्रबंधक बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों में शोक, क्षेत्र में आक्रोशघटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों में भी दुर्घटना को लेकर रोष देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके चलते इतना भयंकर हादसा हुआ। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा हु। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जा रहा है। आगे की जांच जारी है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!