राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में कलमकारों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में कलमकारों को किया सम्मानित
पूरनपुर,पीलीभीत। पूरनपुर के शेरपुर रोड पर स्थित द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि नाजिम व शब्लू खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक असद खान एवं प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर ने स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस की लोकतंत्र में भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में तमाम संस्थाओं में कार्यरत पत्रकारों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र लक्ष्य कुमार ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इतिहास और इसके महत्व पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किया, जिसे वहां उपस्थित सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज शिक्षिका फरहा खान ने किया तथा अंत में अतिथियों आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या देवेन्द्र कौर सहित तमाम विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।




