यूपी

सिद्धनगर मंदिर में 15 नवंबर को होगी शनिदेव प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा, धूम धाम से निकली गई कलश यात्रा

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने कलश यात्रा का किया शुभारंभ

सिद्धनगर मंदिर में 15 नवंबर को होगी शनिदेव प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा, धूम धाम से निकली गई कलश यात्रा

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने कलश यात्रा का किया शुभारंभ 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू

पूरनपुर, पीलीभीत।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सिद्धनगर खजुरिया में स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धनाथ बाबा मंदिर पर श्री शनिदेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह अनुष्ठान 15 नवंबर को विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में गुरुवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर हिस्सा लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने किया। यह यात्रा पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सिद्धनगर गांव में आयोजित की गई, जहां श्री शनिदेव प्रतिमा की स्थापना होनी है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, 11 नवंबर को कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 12 से 14 नवंबर तक सप्त संस्कार, पूजन और हवन कार्यक्रम निरंतर चलते रहे। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पांच मंदिरों तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह के अनुसार, दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके उपरांत प्रसाद वितरण और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो “हरि इच्छा” तक चलेगा।आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री शनिदेव मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संयोजक राजकुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्री शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।कलश यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह के साथ नरेशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, विचित्र सिंह, विजेंद्र सिंह, तिलक पाल मानू सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!