यूपी

थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनीं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश

थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनीं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश

पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव संयुक्त रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने आमजन से रूबरू होकर उनकी शिकायतें सुनीं और समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान अनेक ग्रामीण, किसान एवं आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने मौके पर ही प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर तथ्यात्मक जांच की जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात की गुंजाइश न रहे।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई में संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतें शासन की प्राथमिकता में हैं, अतः प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाए।अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों की भी जांच की और स्वच्छता व अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि थाना समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!