Uncategorized

डीएम व एसपी ने ब्रह्मचारी घाट का किया निरीक्षण, दी पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश

डीएम व एसपी ने ब्रह्मचारी घाट का किया निरीक्षण, दी पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश

पीलीभीत।आगामी कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जनपद पीलीभीत में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं।इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर की गई बैरिकेटिंग, गोताखोरों की तैनाती, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही जल पुलिस, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहें।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्वों के दौरान सतर्कता, सौहार्दपूर्ण व्यवहार व पूर्ण संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सहज माहौल प्रदान करना भी पुलिस की प्राथमिकता है।दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घाट के आस-पास भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और महिला सुरक्षा की दृष्टि से किए जा रहे इंतज़ामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासनिक अमला पूर्ण सतर्कता के साथ जनता की सेवा में तत्पर रहेगा।इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सुश्री गायत्री यादव तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व सुनगढ़ी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए,ताकि आगामी पर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!