शेरपुर कला में विद्युत विभाग के कर्मचारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न
मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा
शेरपुर कला में विद्युत विभाग के कर्मचारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न
मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा
पूरनपुर,पीलीभीत।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई शेरपुर कला के तत्वावधान में रविवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने शिरकत की।

उन्होंने सभी विद्युत कर्मचारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने गर्मजोशी से भागीदारी की। कार्यक्रम में बड़े भाई तौकीर खान उर्फ बिट्टू भाई (स्टार ब्रिक फील्ड), नदीम हसन खान (अजंता ब्रिक फील्ड), नगर अध्यक्ष सलमान खान, मोहम्मद आशिक मंसूरी, मोहम्मद हसन खां (मास्टर साहब) तथा अज़हर बेग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।पूरनपुर विद्युत उपखंड से विशेष रूप से पहुंचे शैलेंद्र जी और मोनू जी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज खान ने किया, जबकि जैगम खां ने अपने प्रेरक वक्तव्य से सभी का मन मोह लिया।समारोह में शेरपुर के तेजतर्रार पत्रकार मीनू बरकाती और फरमान बरकाती सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्युत कर्मियों को समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




