यूपी

अमरिया से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बसों को बनाया माल वाहक वाहन

अमरिया से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बसों को बनाया माल वाहक वाहन

अमरिया कस्बे से दिल्ली को संचालित होने वाली डबल डेकर स्लीपर बसों को बस संचालकों द्वारा मालवाहक वाहनों के रूप में उपयोग कर मोटी कमाई की जा रही है। बसों की छतों पर तीन से चार फिट तक उंचाई तक सामान लाद रहे हैं। अमरिया नहर पुल से मंसूरी मार्का की दो बसें शेर मार्का दो बसें प्रधान मार्का समेत अन्य जगहों से लगभग नौ बसों का संचालन प्रतिदिन हो रहा है। यह बसें शाम को बिना सिला हुआ गर्म कपड़ो के बोरे एवं धागा व अन्य उपयोग में होने वाल माल लादकर दिल्ली से चलती हैं सुबह अमरिया पहुंच कर बसों से सामान उतारा जाता है। शाम को इन बसों के माध्यम से क्षेत्र में लगे गर्म जाकेट के कारखानों में तैयार हुआ माल शाम को बसों में लोड कर दिल्ली को जाता है। बसों में सवारियों की जगह अन्दर भी सामान भरा होता है। यात्रियों को नहीं बैठाया जाता है। सिर्फ दिखावे के लिए आठ दस लोग बैठे होते हैं। बाकी बसों कु गैलरी में भी सामान के बोरे पड़े रहते हैं।विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण अवैध रूप से बसों से सामान ढ़ोया जा रहा है। सामान ले जाने में बसों के संचालक मोटी कमाई कर रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनेक लोग फर्जी बिलों के आधार पर अवैध कारोबार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!