यूपी

रंजिश में हुई थी अशिष गंगवार की हत्या, बीसलपुर पुलिस ने किया केस का खुलासा

लोहे की सरिया से की थी हत्या, पुलिस ने पांचों अपराधियों को दबोचा

रंजिश में हुई थी अशिष गंगवार की हत्या, बीसलपुर पुलिस ने किया केस का खुलासा

लोहे की सरिया से की थी हत्या, पुलिस ने पांचों अपराधियों को दबोचा

बीसलपुर,पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बीसलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए बहुचर्चित हत्या कांड में वांछित पाँच अभियुक्तों को मय आलाक़तल गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार थाना बीसलपुर पुलिस को लंबे समय से हत्या के एक मामले में आरोपियों की तलाश थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पांचों वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अतुल उर्फ छोटे पुत्र पुत्तूलाल, मनोस पुत्र राजपाल, धीरज पुत्र गंगवार उर्फ चिद्दन, सौरभ मिश्रा पुत्र राजबहादुर तथा रामू ठाकुर पुत्र राजपाल के रूप में हुई है।मामला 27 अक्टूबर 2025 का है। ग्राम बहेड़ीया कला निवासी आशिष कुमार गंगवार की पत्नी द्वारा थाना बीसलपुर में तहरीर दी गई थी कि उसके पति की हत्या कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते कर दी।
तहरीर के अनुसार 26 अक्टूबर की रात को अभियुक्तों ने अशिष को शराब पिलाकर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 561/25 धारा 191(2)/191(3)/103(1)/238(3)/5 बीएसएस दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीलीभीत ने थाना बीसलपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस टीम ने लगातार दबिशें देते हुए मुखबिर की मदद से सभी पांचों वांछित अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त आलाक़तल (लाठी-डंडे, लोहे की सरिया आदि) सहित गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे अतुल उर्फ छोटे पुत्र पुत्तूलाल, निवासी पुरानी फैक्ट्री, हरित क्रांति कालोनी, कैम्प स्कूल के पास, थाना बीसलपुर।मनोस पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम महमदपुरा, थाना भुड़ा, जिला बरेली।धीरज पुत्र गंगवार उर्फ चिद्दन, निवासी पटेनगर कस्बा, थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत।सौरभ मिश्रा पुत्र राजबहादुर, निवासी मो0 पटेनगर कस्बा, थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत।रामू ठाकुर पुत्र राजपाल, निवासी सिमा कोचिंग सेंटर के पास, पटेनगर कस्बा, थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत।थाना बीसलपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और तत्क्षण कार्रवाई की प्रशंसा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!