भारतीय किसान मजदूर संगठन ने शीबू मलिक को बनाया पीलीभीत जिलाध्यक्ष

भारतीय किसान मजदूर संगठन ने शीबू मलिक को बनाया पीलीभीत जिलाध्यक्ष
पीलीभीत।किसानों और मजदूरों के हितों के लिए कार्यरत भारतीय किसान मजदूर संगठन ने पीलीभीत जिले में अपनी संगठनात्मक मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण मनोनयन किया है। संगठन की केंद्रीय इकाई ने मोहम्मद मोताशिम उर्फ शीबू मलिक को पीलीभीत जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी पाँच वर्ष की अवधि के लिए सौंपी गई है। शीबू मलिक ग्राम तिरकुनिया नसीर, पोस्ट हर्राइपुर, अमरिया के निवासी हैं। भारतीय किसान मजदूर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अंकित शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह के निर्देशों पर जारी किए गए मनोनयन पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि यह पद उन्हें उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए प्रदान किया गया है।संगठन ने उनसे अपेक्षा की है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किसानों और मजदूरों के मुद्दों को उठाते हुए संगठन का कार्य करेंगे। संगठन के संरक्षक मंडल में विधायक खानपुर उमेश कुमार शर्मा (राष्ट्रीय संरक्षक), पूर्व उप पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार (कानूनी सलाहकार), और पूर्व उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित शामिल हैं।




