यूपी

ट्रांस शारदा क्षेत्र में विकास की नई पहल कई गांवों में छठ घाट और अन्य निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू

जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर एवं पूर्व सदस्य मनजीत सिंह के प्रयासों से होगा विकास कार्यों का शुभारंभ

ट्रांस शारदा क्षेत्र में विकास की नई पहल कई गांवों में छठ घाट और अन्य निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू

जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर एवं पूर्व सदस्य मनजीत सिंह के प्रयासों से होगा विकास कार्यों का शुभारंभ

पूरनपुर,पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात ।जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की नई शुरुआत होने जा रही है। पंद्रहवें वित्त (टाइड) फंड के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, इस फंड से ग्राम गौतमनगर, राणा प्रतापनगर, गांधीनगर, नेहरू नगर, शास्त्री नगर, सिद्ध नगर के छठ पूजा स्थल पर स्थित तालाबों के किनारे घाटों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत बैलहा के बाजार घाट सहित कई अन्य सार्वजनिक स्थलों का भी सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए लाखों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर ने बताया कि हमारा लक्ष्य ट्रांस शारदा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है। छठ पूजा जैसे धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।ग्रामवासियों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित इन कार्यों के पूरे होने से क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!