यूपी

मिशन शक्ति अभियान के तहत हजारा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत हजारा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

पूरनपुर,पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना हजारा मिशन शक्ति टीम द्वारा गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान टीम ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं और हेल्पलाइन सेवाएं चला रही है। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन 1090, 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या उत्पीड़न की शिकायत पर महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, साइबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने के तरीके भी बताए गए।इस दौरान थाना हजारा मिशन शक्ति टीम के अधिकारी एवं महिला आरक्षी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!