यूपी

थाना अमरिया पुलिस ने छात्रों को नए कानूनों की दी जानकारी नए कानूनों के प्रति जागरूकता

नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” के तहत द ग्रेट इंटर कॉलेज अमरिया में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

थाना अमरिया पुलिस ने छात्रों को नए कानूनों की दी जानकारी

नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” के तहत द ग्रेट इंटर कॉलेज अमरिया में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

पूरनपुर,पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से युवाओं को भारतीय दंड संहिता,दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में किए गए संशोधनों,नई धाराओं और विलोपित प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर उन्हें विधिक रूप से सशक्त बनाना है।इसी क्रम में बृहस्पतिवार को थाना अमरिया पुलिस द्वारा द ग्रेट इंटर कॉलेज, कस्बा अमरिया में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुराने एवं नए कानूनों के बीच अंतर, जोड़ी गई नई धाराओं तथा हटाई गई पुरानी धाराओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यह समझाया कि कानून का ज्ञान न केवल उनके अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक अहम कदम है।
जागरूकता सत्र के बाद क्वेश्चन-आंसर सत्र एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को नए कानूनों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर लिखने हेतु प्रश्नपत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में कानून को समझने की जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा मिला।कार्यक्रम के अंत में थाना अमरिया पुलिस टीम ने छात्रों से अपील की कि वे समाज में कानून का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!