यूपी

पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क पर लापरवाही, बिना सफाई किए शुरू हुआ मरम्मत कार्य

पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क पर लापरवाही, बिना सफाई किए शुरू हुआ मरम्मत कार्य

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र के हरिपुर ता० चांदपुर स्थित ग्राम खंडेपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई जा रही लगभग 700 मीटर लंबी डाबर रोड की मरम्मत में गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभागीय ठेकेदार द्वारा सड़क की सफाई किए बिना ही मिट्टी पर लगभग आधा इंच महीन बजरी डालकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि “बिना बेस साफ किए इस तरह बजरी डालने से सड़क कुछ ही दिनों में फिर से उखड़ जाएगी।” वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्होंने कई बार मजदूरों और ठेकेदार को साफ-सफाई कर कार्य शुरू करने की बात कही, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार का घटिया कार्य सरकारी धन की बर्बादी है। उन्होंने जिलाधिकारी पीलीभीत से इस कार्य की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर मरम्मत कार्य सही ढंग से नहीं कराया गया तो वे सामूहिक रूप से डीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!