यूपी
अमरिया ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग

अमरिया ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग
अमरिया ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती पर माला अर्पण कर के किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में ब्लॉक के सभी जूनियर एवं कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में एआरपी मुकेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र गंगवार, दिलीप कुमार, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।




