यूपी

रामलीला में लंकादहन लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर

मेला में सर्कस और काला जादू देखने उमड़ रही भीड़

रामलीला में लंकादहन लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर

मेला में सर्कस और काला जादू देखने उमड़ रही भीड़

कलीनगर, पीलीभीत। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में लंका दहन का मंचन किया गया। लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए। मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। सर्कस और झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
कलीनगर में चल रहे
रामलीला मेले मे लंका दहन का मंचन किया गया। भगवान श्री राम की आज्ञा पाकर हनुमान माता सीता की खोज करने लंका में जाते हैं। माता की खोज कर वह अशोक वाटिका में पहुंचते हैं। जहां माता सीता हनुमान को पहचान नही पाती हैं। हनुमान जी भगवान राम की अंगूठी दिखाकर बताया कि वह भगवान राम के भक्त हैं और प्रभु ने उन्हें माता की खोज में भेजा है। अंगूठी देखकर सीता जी हनुमान को तुरंत पहचान जाती हैं। तभी रावण को हनुमान के लंका में प्रवेश होने की जानकारी लग जाती है। हनुमान को बंदी बनाने को सैनिक भेजे जाते हैं। सैनिक उनको पकड़कर रावण के दरबार में पेश करते हैं। रावण के आदेश के बाद हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी जाती है। तभी वह लंका में आग लगा देते हैं। झूले, सर्कस अन्य खेत तमासे मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!