यूपी

गोपाष्टमी उत्सव में शैलेन्द्र गुप्ता ने की गौमाता की आरती, कहा – ‘गौ माता हमारी संस्कृति की आत्मा हैं’

गोपाष्टमी उत्सव में शैलेन्द्र गुप्ता ने की गौमाता की आरती, कहा – ‘गौ माता हमारी संस्कृति की आत्मा हैं’

पूरनपुर,पीलीभीत।गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता अपनी माता जी के साथ श्री कान्हा गौशाला, हरसिंहपुर (पूरनपुर) पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धा भाव से गौमाता की पूजा एवं सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि “गौ सेवा सच्चे अर्थों में ईश्वर सेवा है। गौमाता हमारे जीवन, संस्कृति और आस्था की आधारशिला हैं। इस पावन दिवस पर हम सभी को गौ संरक्षण और सेवा का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने गौमाता के चरणों में नमन करते हुए समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।गौपूजा कार्यक्रम में एस.डी.एम. पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी (न.पा.प.) एजाज अहमद, प्रभारी बी.डी.ओ. हेमंत यादव, धीरज शुक्ला, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. आशीष शर्मा, सभासद सौरभ सक्सेना ‘रासू’, उदित सिंह, दिनेश भारती, दुर्वेश कुमार, विवेक तिवारी सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने गौमाता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!